राशि अनुसार मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

By: Ankur Sat, 06 Feb 2021 09:13:03

राशि अनुसार मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

हिन्दू धर्म में अमावस्या का दिन ज्योतिषीय रूप से बहुत महत्व वाला माना जाता हैं जिसमें धर्म-कर्म के काम कर पुण्य की प्राप्ति की जाती हैं। आने वाली 11 फरवरी, 2021 को माघ माह की अमावस्या हैं जिसे मौनी अमावस्या के रूप में जाना जाता हैं। शास्त्रों में इस अमावस्या का बहुत फलदायी माना जाता हैं जिसमें मौन रहकर स्नान और दान करने का लाभ प्राप्त होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको राशि अनुसार मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने का काम करेगी। राशि अनुसार ये उपाय इस प्रकार हैं।

मेष राशि

मौनी अमावस्या के दिन किसी भैरव मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ये उपाय आपकी जिंदगी में खुशियों के रंग भर देगा।

वृषभ राशि

मौनी अमावस्या के दिन इत्र का प्रयोग जरूर करें। साथ ही कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से आप अपने कार्यक्षेत्र में सफल हो सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,mauni amavasya 2021,mauni amavasya remedies ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, मौनी अमावस्या 2021, मौनी अमावस्या के उपाय

मिथुन राशि

मौनी अमावस्या के दिन माता अथवा बहन के समान किसी महिला को हरे वस्त्र का दान करना चाहिए। संभव हो तो इस दिन किन्नरों का आशीर्वाद जरूर लें और जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें।

कर्क राशि

आपको मौनी अमावस्या के दिन किसी गरीब और असहाय व्यक्ति को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें। यह उपाय आपको कामयाबी दिलाने में कारगर होगा।

सिंह राशि

मौनी अमावस्या के दिन सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल चढ़ाएं और गरीबों में गेहूं दान करें। ऐसा करने से नए साल में आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

माघ अमावस्या के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

तुला राशि

मौनी अमावस्या के दिन कन्याओं को खीर का दान करना चाहिए। यह उपाय करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,mauni amavasya 2021,mauni amavasya remedies ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, मौनी अमावस्या 2021, मौनी अमावस्या के उपाय

वृश्चिक राशि

मौनी अमावस्या के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा और आप भयमुक्त रहेंगे।

धनु राशि

मौनी अमावस्या के दिन किसी मंदिर में चने की दाल दान करें और माथे पर पीले चंदन अथवा हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपको समस्त प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

माघ अमावस्या के दिन गरीब और बेसहारे लोगों को कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ राशि

मौनी अमावस्या के दिन काली उड़द की दाल दान और काले वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।

मीन राशि

मौनी अमावस्या के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होगी।

ये भी पढ़े :

# राजसी ठाट-बाट से जीते हैं नीली आंख वाले, जानें पुतली के रंग से व्यक्ति का स्वभाव

# ना करें पर्स में इन 5 चीजों को रखने की गलती, धन के साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ता हैं बुरा असर

# पूजाघर में ऐसी तस्वीर लगाना आपके लिए नुकसानदायक, छिन जाती हैं घर की सुख-समृद्धि व शांति

# चाहते है अपने जीवन में धन की वृद्धि, आजमाए ये असरदार टोटके

# वास्‍तु सम्‍मत होनी चाहिए घर की बालकनी, जीवन पर डालती है विपरीत प्रभाव

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com